कंकरखेड़ा पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात हाईवे के पास से सीटेट परीक्षा लीक कराने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को धर दबोचा। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी के पास दो मोबाइल बरामद हुए। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने सीटेट की परीक्षा लीक कराने वाले दो आरोपियों सोमबीर व महक सिंह को जेल भेज दिया था। वहीं गिरोह का एक सदस्य अजीत उर्फ बिट्टू पुत्र श्यामलाल निवासी खेड़ा इस्लामपुर बागपत फरार चल रहा था। शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली की आरोपी सरधना रोड पर किसी से मिलने के लिए आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक की घेराबंदी शुरू कर दी।
कुछ देर बाद एक युवक शामली की तरफ से बाइक पर एक युवक पुलिस को आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रूकने का इशारा किया। पुलिस को देेखकर युवक ने भागने का प्रयसा किया। पुलिस ने पीछा कर आरोपी युवक को धर दबोचा। पुलिस आरोपी को पकड़कर थान ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अजीत उर्फ बिट्टू के रूप में हुई।
पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल व 15 सौ रूपए बरामद हुए। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस आरोपी के मोबाइल से अन्य महत्तवपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया।