फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्टाफ नर्स के पति का शव कैंपस में हॉस्टल के पीछे पड़ा मिला, हत्या की आशंका

Wed, 31 May 2023 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के पति विजय का शव कैंपस हॉस्टल के पीछे पड़ा मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स पारुल के पति विजय का शव बुधवार को कैंपस में हॉस्टल के पीछे से बरामद हो गया। विजय कई दिन से लापता थे मेडिकल थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

विज्ञापन


स्टाफ नर्स पारुल मेडिकल कॉलेज कैंपस में लाल बिल्डिंग के पास फ्लैट में रहती हैं। पांच दिन पहले उनके पति विजय घर से नौकरी के लिए निकले लेकिन वापिस नहीं लौटे। उनकी पत्नी पारुल ने मेडिकल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मेडिकल कॉलेज में जीएनटी हॉस्टल के पीछे एक शव बरामद हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव विजय का निकला। सूचना पर सारे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मौत की वजह अभी साफ नहीं है। विजय के शव का  पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें