कैलाश हॉस्पिटल के पास पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से जयंत और सागर सड़क की साइड में और आशा बीच में गिर गई। ट्रक का पहिया आशा को कुचलता हुआ निकल गया। सागर के भी पैर में चोट लग गई। जयंत ने स्कूटी से पीछा करके ट्रक चालक को पकड़ लिया।
हादसे की सूचना पर आशा के परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे आशा के भाई कमल ने बताया कि उसकी बहन के तीन बच्चे सागर (05) दिशा (09) दक्ष (12) हैं।
परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। हर कोई यही कह रहा था कि अब बच्चों की देखभाल कौन करेगा। बच्चे मां के शव से लिपटकर बिलखते रहे।
टीपीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक शहजाद पुत्र सईद निवासी खड़ौली कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक ठीक कराकर जा रहा था। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।