मेरठ से सपा नेता किशोर वाल्मीकि को अखिलेश यादव ने कन्नौज भेजा है। बता दें कि किशोर वाल्मीकि समाज के लोकप्रिय नेता हैं।
किशोर वाल्मीकि हस्तिनापुर के नेता हैं। वह हालांकि कभी मुख्य रूप से पार्टी से नहीं जुड़े रहे लेकिन पार्टी ने सभी लोगों से मांगा था कि जो अन्य चरणों में मतदान हो रहे हैं वहां जाना चाहते हो तो अपने नाम बता दें। उन्हें लेटर जारी किया जाएगा। 25 लोग ऐसे हैं। इन्होंने भी अपना नाम बताया तो उन्हें 27 अप्रैल को कन्नौज के लिए लेटर दे दिया गया।