फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3

Tue, 07 Feb 2017 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
भूकंप
विज्ञापन
मेरठ मंडल समेत एनसीआर और उत्तराखंड में सोमवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मेरठ में सोमवार रात दस बजकर 35 मिनट पर भूकंप के एक के बाद एक कई झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 आंकी जा रही है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों को पंखे, खिड़कियां और पर्दे तेजी से हिलते दिखे। हर जुबां पर भूकंप की ही चर्चा रही। बागपत निवासी सतेंद्र गोयल ने बताया कि वह परिवार के साथ टीवी देख रहे थे कि अचानक मकान में कंपन महसूस हुई। परिवार खुले की तरफ को दौड़ा। देर रात लगे इन झटकों के बाद शहर के अधिकतर क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर निकल आए। अफरातफरी मच गई।  भूकंप का केंद्र उत्तराखंड का पिथौरागढ़ बताया जा रहा है। दिल्ली एनसीआर में तेज झटके लगे। फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें