फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे आठवीं तक के स्कूल, जानें क्यों किया समय में बदलाव

Wed, 15 Jul 2026 09:35 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए आशा चौधरी ने स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। ये आदेश सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
स्कूल से लौटते बच्चे भी भीषण गर्मी से परेशान दिखे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशा चौधरी ने जिलाधिकारी के निर्देशों पर यह बदलाव किया है। जारी आदेशों के अनुसार आठवीं तक के स्कूल सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों के स्कूलों पर लागू होंगे।

विज्ञापन

सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर शिक्षण कार्य तथा अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। बीएसए ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। 
आदेश का उद्देश्य विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करना और विद्यालयों में एक समान समय-सारिणी लागू करना है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से निर्धारित समय के अनुसार ही संचालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें