फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मां की मौत के बाद दरिंदा बना पिता, मासूम बेटी से करता रहा दुराचार; मामी को बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 10:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय लड़की अपने ही पिता की दरिंदगी का शिकार बनी। मामी को फोन कर सच बताने पर मामला खुला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
दुष्कर्म।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 वर्षीय लड़की अपने ही पिता की दरिंदगी का शिकार हो गई। पत्नी की मौत के बाद आरोपी पिता बेटी के साथ दुराचार करने लगा और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

 

मामी को फोन कर बताया सच, मामला खुला

डरी-सहमी मासूम ने आखिर हिम्मत जुटाकर फोन पर अपनी मामी को पूरी आपबीती सुनाई। मामी और मामा तुरंत गांव पहुंचे और पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी गई।

 

आरोपी ने 112 पर की उलटी शिकायत

पीड़िता के मामा ने बताया कि दो महीने पहले उनकी बहन (पीड़िता की मां) की मौत हो गई थी। उसके बाद से बेटी पर अत्याचार शुरू हो गया।

जब वे पीड़िता को मथुरा ले जा रहे थे, तो आरोपी ने उनकी ही खिलाफ 112 पर शिकायत कर दी, लेकिन सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया।

 

पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें