फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फेयर में चमकेगी मेरठ की खेल इंडस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेड फेयर में चमकेगी मेरठ की खेल इंडस्ट्री
विज्ञापन

मेरठ। भारत सरकार के उद्यम व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) की ओर से नई दिल्ली में 14 नवंबर को आयोजित होने वाले 41वें व्यापार मेले में मेरठ की खेल इंडस्ट्री भी अपनी छाप छोड़ेगी। मेले में खेल और ऑर्गेनिक फूड से जुड़े तीन उद्योग शामिल होंगे। कार्यक्रम के संबंध में संपूर्ण जानकारी डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्रीज ने उद्यमियों को ऑनलाइन जूम मीट पर दी।
ट्रेड फेयर की थीम वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल रखी गई है। बी 2 बी और बी 2 सी प्रदर्शनी प्रोफाइल वाला ट्रेड शो इस बार अपने 41 वें वर्ष में है। उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने बताया कि व्यापार मेले में मेरठ से रमन दीप स्पोर्ट्स गुड्स, इरशाद मैजिक स्पोर्ट्स टॉय और ऊं ओजस ऑर्गेनिक फार्म के आर्गेनिक चावल और सरसों के तेल को प्रदर्शित किया जाएगा। ऑफ लाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से विश्व भर के लोग सीधा मेले से जुड़े पाएंगे। ऐसे में उद्यमियों को ऑन द स्पॉट ऑर्डर की सुविधा भी मिलेगी। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मेले के संबंध में उद्यमियों को संपूर्ण जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने ली ग्लोबल इनवेस्टर समिट की जानकारी
उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने बताया कि सीएम प्राथमिकता की बैठक के बाद कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने ग्लोबल इनवेस्ट समिट के विषय में जानकारी ली। समिट का आयोजन 15 नवंबर को शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक फिक्की फेडरेशन हॉल तानसेन मार्ग दिल्ली में किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मेरठ में 7 हजार करोड़ का लक्ष्य हासिल करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि एमएसएमई नीति 2022 में नई इकाइयों के पूंजी उत्पादन, विस्तारीकरण के अतिरिक्त एमएसएमई पार्क, फ्लैटेड फैक्टरी को भी इनसेन्टिव प्रदान करने की व्यवस्था है। बड़ी संख्या में उद्यमियों ने व्यापार को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें