फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्केटरों की रेस में मेरठ रहा सबसे आगे, आयुष सिरोही ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 09 Jan 2017 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही दूसरी यूपी स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। आखिरी दिन हुई रोड रेस में मेरठ के स्केटरों ने जलवा बिखेरते हुए पदक हासिल किए। इसमें 10 से 14 आयु वर्ग में आयुष सिरोही ने स्वर्ण पदक, अक्षत अग्रवाल ने कांस्य, कशिश ने स्वर्ण व हिमांशी ने कांस्य पदक हासिल किया। विजयी खिलाड़ियों को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर अरुण गुप्ता, राजीव अग्रवाल, संदीप त्यागी, राजेश शैली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें