फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बारिश ने खोली सरकारी मशीनरी की पोल, सरधना में ट्रक के गुजरते ही धंस गई 17 करोड़ की लागत से बनी रोड

Thu, 14 Jul 2022 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मंगलवार रात से बुधवार की शाम तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा। हालांकि लोक  निर्माण के कर्मचारी मरम्मत कार्य के लिए पहुंचे घंटों तक गड्ढों का भराव किया।
विज्ञापन
बारिश में धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना- खिर्वा जलालपुर मार्ग अभी बनकर की कार्य निपटा था कि हल्की बारिश में ही करीब 17 करोड़ की लागत से बनी सड़क रात में अचानक धंस गई।  मंगलवार की रात खिर्वा मार्ग उस समय धंस गया जब एक ट्रक उधर से गुजर रहा था। सड़क का पूरा हिस्सा जमीन में नीचे बैठ गया और वहां बड़ा गड्ढ़ा हो गया। जिसके बाद मार्ग पर संपर्क टूटने से आने जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। कुछ ही महीनों पहले करोड़ों की लागत से हुए निर्माण के बाद सड़क इस तरह से जमींदोज होना गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने आनन फानन में बुधवार को मरम्मत करने का कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


सरधना से वाया खिर्वा जलालपुर से कंकरखेड़ा तक सड़क का निर्माण कुछ ही महीने पहले पूरा किया गया है। इस सड़क के निर्माण की लागत करीब 17.25 करोड़ बताई गई है। जिसके निर्माण की मांग क्षेत्र के लोग कई वर्षों से करते आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: Haji Yaqub: गुड़ से लेकर मीट कारोबार से अर्श पर पहुंचे याकूब, सियासत में भी खूब चला सिक्का, सत्ता बदलते ही गर्दिश में सितारे
विज्ञापन


 

विज्ञापन

मंगलवार की रात खिर्वा नौवाबाद नया गांव में नवनिर्मित सड़क धंस गई। रात में एक ट्रक गुजरा तो सड़क ट्रक सहित जमीन नीचे बैठ गई। हाल ही में सड़क का निर्माण पूरा होने और हल्की बारिश के बाद ही जमींदोज होना सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों और विभाग के लोगों ने बताया कि रजबहा के ओवरफ्लो होने से तलाब की तरफ सड़क बैठ गई है। वहीं, यह भी कहना है कि यह रजबहा और सड़क पिछले काफी वर्षों से है तब कुछ फर्क पड़ा। ऐसे में हल्की बारिश के बाद सड़क का दो मीटर धंस जाना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। इससे सड़क की गुणवत्ता खुद ही स्पष्ट हो रही है।

मंगलवार रात से बुधवार की शाम तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा। हालांकि लोक  निर्माण के कर्मचारी मरम्मत कार्य के लिए पहुंचे घंटों तक गड्ढों का भराव किया। गौरतलब है कि खिर्वा जलालपुर से कंकरखेड़ा तक मार्ग का निर्माण उसी कंपनी द्वारा किया गया है जिसने सरधना नानू मार्ग का निर्माण किया गया है। उस समय नानू मार्ग भी निर्माण के कुछ दिन बाद धंसना शुरू हो गया था। जबकि नानू मार्ग को अंतिम रूप भी नहीं दिया गया था। जिसके बाद भी अधिकारी अंजान बने रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें