कानपुर। मेरठ निवासी सिपाही प्रिंस कुमार (27) मंगलवार को पुलिस लाइन में घास काट रहे थे। अचानक करंट लगने से तड़पने लगे। सहयोगी उन्हें पुलिस लाइन स्थित अस्पताल ले गए। यहां फार्मासिस्ट संजय भदौरिया ने प्राथमिक उपचार के साथ सीपीआर देकर जान बचाई। सिपाही को बाद में उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो