मेरठ। ई-संजीवनी एप के माध्यम से मरीजों को फोन पर चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने में मेरठ जिला देश में तीसरे स्थान पर है। पहले और दूसरे नंबर पर तमिलनाडु राज्य के दो जिले हैं, जबकि चौथे पायदान पर उत्तर प्रदेश का बहराइच है। प्रदेश में मेरठ अव्वल है। मेरठ ने 15 से 28 सितंबर तक 10795 मरीजों व बहराइच ने 6641 मरीजों को ई-संजीवनी के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श दिया। एक दिन में 352 ओपीडी करने का रिकार्ड भी मेरठ के नाम रहा।