मेरठ। आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में मेरठ रेंज ने लगातार छठी बार प्रथम स्थान हासिल किया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में अगस्त महीने की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट शासन की ओर से जारी की गई है। आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अगस्त में जो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, उनका समय से निस्तारण कराया गया। ब्यूरो