पिता बोले... बेटे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं
सुभाषनगर में जांच के दौरान टीम ने घर में प्रवेश करते ही मुख्य गेट बंद कर लिया। इसके बाद घर की तलाशी ली गई। पिता सुंदर पाल सिंह से भी पूछताछ की गई। पिता ने बताया कि लंबे समय से आदित्य नहीं आया है। इसलिए उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
आदित्य के भाई हैं जीएसटी कमिश्नर
आदित्य के भाई जीएसटी विभाग मेरठ में कमिश्नर हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह अपने ऑफिस के लिए निकल गए थे। पुलिस ने उनके भाई के बारे में भी जानकारी जुटाई है। माना जा रहा है कि सर्विलांस के माध्यम से टीम आदित्य तक पहुंचने की तैयारी में जुटी है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: OYO होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए पांच प्रेमी जोड़े, देखें तस्वीरें
घर में नौकर से भी की टीम ने पूछताछ
टीम ने घर में काम करने वाले नौकर धर्मेंद्र निवासी सीतापुर से भी पूछताछ की है। धर्मेंद्र ने टीम को बताया कि वह करीब एक साल से नौकरी कर रहा है। उनके समय में आदित्य मेरठ नहीं आए। कुछ अन्य जानकारी भी उससे जुटाने की कोशिश की गई।