फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फूलबाग कॉलोनी में नकली उत्पादों की फैक्टरी पर छापा, 10 लाख की फुटबॉल और वालीबॉल बरामद

Fri, 17 Jul 2026 01:09 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गुरुग्राम की कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी कि कंपनी के नाम का होलोग्राम लगाकर नकली वालीबॉल बेची जा रही हैं। पुलिस के साथ मिलकर बिशन एंटरप्राइजेज की फैक्टरी पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
फैक्टरी पर छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौचंदी पुलिस व गुरुग्राम की एक निजी कंपनी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को सूरजकुंड रोड स्थित फूलबाग कॉलोनी में बिशनलाल की बिशन एंटरप्राइजेज की फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान लगभग 10 लाख रुपये कीमत के नकली निविया और कोस्को ब्रांड के उत्पाद जब्त किए।

विज्ञापन


एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि गुरुग्राम की एक कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी कि कंपनी के नाम का होलोग्राम लगाकर वालीबॉल बेची जा रही है। इसके बाद पुलिस व कंपनी के अधिकारी फूलबाग कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्हें नकली फुटबाल, वालीबॉल, होलोग्राम और शीटें मिलीं। इनमें 450 निविया वालीबॉल, 9600 निविया होलोग्राम और 660 निविया वालीबॉल शीट कटिंग मिलीं। 
इसके अतिरिक्त, 315 कोस्को फुटबॉल, 35 हजार कोस्को होलोग्राम और 1500 कोस्को फुटबॉल शीट कटिंग भी जब्त की। कंपनी निदेशक ने बताया कि बिशन एंटरप्राइजेज मेरठ के सूरजकुंड रोड बाजार में थोक विक्रेताओं को नकली सामान बेच रही थी। एसपी सिटी का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें