साजिद ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे डेढ़ लाख की रकम लूट ली। हालांकि जब पुलिस ने साजिद के साथ सवाल करने शुरू किए तो उसने असलियत उगल दी।
साजिद ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोदीनगर गया था। जहां उसने ज्यादा बियर पी ली। जिसके चलते उसे नशा हो गया। वापस लौटते समय लिसाड़ी गेट क्षेत्र में उसकी गाड़ी नाले में गिर गई।
युवक ने मदद के लिए कई लोगों को फोन किया। लेकिन जब किसी ने कॉल रिसीव नहीं की तो उसने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। युवक ने माफी मांगते हुए कहा कि उसका उद्देश्य सिर्फ नाले में गिरी अपनी गाड़ी निकलवाना था। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि युवक की गाड़ी को सीज़ करते हुए झूठी सूचना देने के मामले में साजिद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।