फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में ‘स्पाइडर-मैन’ की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, घंटाघर पर चढ़कर स्टंट का वीडियो वायरल

Sat, 23 Aug 2025 05:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के घंटाघर पर ‘स्पाइडर-मैन’ की तरह स्टंट करता एक युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। युवक की पहचान ‘स्पाइडर फराज’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ी बताई जा रही है।
विज्ञापन
स्पाइडर मैन बना युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर का ऐतिहासिक घंटाघर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में है। वीडियो में एक युवक ‘स्पाइडर-मैन’ की ड्रेस पहनकर घंटाघर पर चढ़ता और खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है क्योंकि यह ऐतिहासिक धरोहरों के साथ खिलवाड़ माना जा रहा है।

पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

पुलिस जांच में पता चला कि युवक की इंस्टाग्राम आईडी "स्पाइडर फराज" नाम से सक्रिय है। यही नहीं, उसने मेरठ की अन्य ऊंची इमारतों पर भी स्टंट किए हैं। वीडियो के सामने आने के बाद मेरठ पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

सीओ कोतवाली आईपीएस अंतरिक्ष जैन ने बताया कि ‘स्पाइडर-मैन’ की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। जल्द ही स्टंटबाज युवक को पकड़कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें