फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: मुनीम और ड्राइवर निकले मास्टरमाइंड, दोनों गिरफ्तार, खुल गया 18 लाख की लूट का राज

Mon, 19 Sep 2022 07:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ पुलिस ने 18 लाख की लूट का सनसनीखेज खुलासा किया है। लूट की प्लानिंग करने वाले कोई बदमाश नहीं कारोबारी के मुनीम और ड्राइवर ही निकले।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी हाईवे (एनएच-119) पर दिनदहाड़े हुई 18 लाख की लूट का पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक घर से रुपयों को बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुनीम और ड्राइवर ने ही लूट की प्लानिंग बनाई थी। अभी तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।

आंखों में मिर्च डाल स्टील कारोबारी के मुनीम से लूटे थे 18 लाख 
पौड़ी हाईवे (एनएच-119) पर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे दो बदमाशों ने मुजफ्फरनगर की बजरंग स्टील कंपनी के मालिक बाल बहादुर के मुनीम राजू शर्मा और ड्राइवर पंकज गुप्ता की आंखों में मिर्च झोंककर 18 लाख रुपये लूटे गए थे। कार सवार बदमाशों ने पहले ओवरटेक किया और फिर मुनीम की कार का शीशा तमंचे से वार कर तोड़ दिया। पीड़ितों के संभलने से पहले ही मिर्च पाउडर आंखों में उड़ेल रकम लूट ले गए थे। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीम का हाथ हो गया था लहूलुहान
कांच लगने से मुनीम का हाथ लहूलुहान हो गया था। वारदात की सूचना मिलने पर बाल बहादुर ने मुनीम को रामराज के व्यापारी दीपक अग्रवाल उर्फ भोला के पास जाने के लिए कहा। करीब 4:30 बजे बाल बहादुर ने बहसूमा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात केशव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment:  मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें