प्रिया ज्वेलर्स में दो बार बनाई थी सुरंग
नंदन सिनेमा हाल के पास पकड़े गए बदमाशों ने ही मयूर विहार निवासी हेमेंद्र राणा की दुकान प्रिया ज्वेलर्स में दो बार सुरंग बनाई थी। पहली सुरंग 22 अगस्त 2022 और दूसरी बार कुछ दिनों पहले ही सुरंग बनाई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है और घटना का खुलासा भी कर सकती है।
तीन दिन तक रेकी, फिर की वारदात
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपियों ने तीन दिन तक पहले रेकी की। उन्होंने देखा कि यहां 112 की तैनाती तो नहीं है। फैंटम तो राउंड नहीं लेती। जब उन्होंने देखा कि यहां पर गश्त नहीं होती तो फिर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। सुरंग बनाने के लिए एक सप्ताह का समय आरोपियों को लग गया। कुछ इनके साथी हापुड़ अड्डे के पास और दूसरी ओर सोहराब गेट बस अड्डे की तरफ खड़े रहते थे ताकि कोई भी पुलिस की गाड़ी आए तो तत्काल फोन करके बता दें कि खटखट न करें ताकि आवाज न आ सके।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब रैंप पर उतरे नई-नई नस्ल के पशु, देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर बटोर रहे खूब सुर्खियां
दिन में लिंटर का करते थे काम, रात को सुरंग बनाकर की थी चोरी
बदमाश ने सोशल मीडिया एप से आइडिया लिया था। वे दिन में लिंटर का काम करते थे। इसके बाद रात को वह रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। आसपास के जिलों में भी सुरंग बनाकर चोरी की बात सामने आई है। बदमाशों ने बताया कि प्रिया ज्वेलर्स के यहां दो बार चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। शास्त्रीनगर और अन्य जगहों पर भी ऐसी घटनाओं की कोशिश की। जिस एप के माध्यम से सुरंग बनाने का तरीका सीखा, उसे बंद करने के लिए भी साइबर सेल से पत्राचार किया जा रहा है।
सुरंग बनाने वाले पकड़े गए आरोपियों के नाम
1. शब्बीर निवासी बुलंदशहर
2. यामीन निवासी बुलंदशहर
3. अमित निवासी बुलंदशहर
संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी ज्वेलर्स से मिले
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता और व्यापारी नेता अंकुर गोयल समेत कई पदाधिकारी पीड़ित सराफ से मिलने के लिए उनकी दुकान में पहुंचे। उन्होंने बताया कि एसएसपी और एसपी सिटी से बातचीत हो गई है। बदमाश पकड़ लिए गए है। शुक्रवार को इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: कत्ल की ऐसी वारदात, कांप उठी लोगों की रूह, व्यापारी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर जो किया...
पुलिस ने सही बदमाश पकड़े हैं। व्यापारी वर्ग खुश है। इस घटना में पुलिस को पूरा माल बरामद करना चाहिए। पुरानी घटनाओं में भी पुलिस को इसकी तरह कड़ी मेहनत करके खुलासा करना चाहिए।
- विजय आनंद अग्रवाल, महामंत्री मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन