ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले मेरठ के खिलाड़ी
मेरठ। जिम कॉर्बेट उत्तराखंड में आयोजित 34वीं नाॅर्थ व ईस्ट इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें मेरठ स्थित ब्रेंज एडू वर्ल्ड के आठ खिलाडि़यों ने भाग लिया और पदक जीते। इसमें प्रत्यूषा सांगवान ने दो स्वर्ण पदक, रियाल सिंह ने स्वर्ण पदक, इनाया काजिम ने स्वर्ण पदक, आकांक्षा सांगवान ने स्वर्ण पदक, अद्विका सिंह ने कांस्य पदक, आरव तोमर ने रजत पदक, अनुषा ने कांस्य पदक और रुधव ने कांस्य पदक जीता। टीम की कोच राधा गोयल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद