वहीं कुलदीप सैनी पक्ष के लोग गुरुवार को समाजसेवी सचिन सिरोही के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी ने सचिन सिरोही, नंगला शेखू प्रधान मोनू और पीड़ित परिवार के तीन लोगों को बुलाकर बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इसके बावजूद ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए। वह सचिन सिरोही के साथ डीएम से मिलने पहुंच गए। डीएम के नहीं मिलने पर सचिन और करीब 150 ग्रामीण कलक्ट्रेट पर धरना देकर बैठ गए। वहीं रात नौ बजे एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ग्रामीणों को मनाने पहुंचे थे।
कार्रवाई नहीं होने तक चलेगा धरना
समाजसेवी सचिन सिरोही का कहना है कि पीड़ित परिवार की पांच मांगें हैं। इनमें आरोपियों पर धारा 307 लगे, उनकी गिरफ्तारी हो, पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिले, नामजद हैविन खान की संपत्ति की जांच हो व इंचौली पुलिस पर कार्रवाई हो। मांगें पूरी होने के बाद ही ग्रामीण धरने से उठेंगे। तीन दिन पहले कुलदीप ने जान का खतरा बताकर इंस्पेक्टर इंचौली से शिकायत की थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई।
यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड: मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगे पीड़ित पिता, उठाई ये बड़ी मांग, भावुक हुए लोग
एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
कुलदीप पक्ष के लोगों का कहना है कि पीएफआई पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ है। दूसरे पक्ष के हैविन खान ने कहा कि रंजिश में विवाद हुआ है। उनके परिवार की बेटी से छेड़छाड़ हुई थी।
हैविन के बाद शौकत अली को भी जेल भेज दिया गया है। कुछ लोग बेवजह तूल देने का प्रयास कर रहे हैं। कुलदीप पक्ष के लोगों की मांग पर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
- केशव कुमार, एसपी देहात