फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेडिकल कॉलेज में सात घंटे तक नहीं मिला पानी, गर्मी में प्यास से बिलबिलाते रहे मरीज और तीमारदार

Tue, 06 May 2025 01:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेडिकल कालेज में दोपहर करीब दो बजे पाइप लाइन फटने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। पानी न मिलने से काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में फटी पाइपलाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में सोमवार दोपहर दो बजे पानी आपूर्ति बाधित हो गई। इससे गर्मी में इलाज कराने आए हजारों मरीज और तीमारदार पानी के लिए तरस गए। 

विज्ञापन

दरअसल मेडिकल कॉलेज में पीएमएसएसवाई के सामने पाइप लाइन फट गई थी। जिस कारण अस्पताल में मौजूद मरीज और तीमारदार गर्मी में पानी नहीं मिलने से परेशान हो गए। पानी आपूर्ति बंद होने से लोगों ने मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। मामला अधिकारियों के पहुंचने के लगभग सात घंटे बाद पानी की आपूर्ति को सुचारु की गई। 

मेडिकल कॉलेज में सोमवार दोपहर अचानक से पीएमएसएसवाई डिपार्टमेंट के सामने पाइप लाइन फट गई थी। मेडिकल कॉलेज कैंपस में पानी की किल्लत हो गई। गर्मी के चलते पीने का पानी नहीं मिलने के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। लोगों ने इसकी शिकायत मेडिकल अधिकारियों से की। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मेडिकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां वह फटी पाइपलाइन को ठीक करने में जुट गए। इस दौरान तीमारदार अपने मरीजों के लिए दुकानों से पानी की बोतल लेते नजर आए। लगभग सात घंटे की मशक्कत के बाद पाइप लाइन को ठीक किया गया। 

कैंपस इंचार्ज ज्ञानेश्वर टांक ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत करा दी है। देर रात आपूर्ति बंद कराकर फिर पाइप लाइन ठीक कराई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें