फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रदूषण से नहीं राहत, पल्लवपुरम सबसे ज्यादा प्रदूषित, 282 पहुंचा एक्यूआई

Sat, 19 Nov 2022 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में हवा की गुणवत्ता अभी भी दूषित है। यहां तक कि लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है। ठंड बढ़ने के बावजूद प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को शहर में  पल्लवपुरम सबसे ज्यादा क्षेत्र प्रदूषित रहा।
विज्ञापन
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर में वायु प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पल्लवपुरम सबसे ज्यादा क्षेत्र प्रदूषित रहा। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 282 पर पहुंच गया है। शहर औसत एक्यूआई 257 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पिछले तीन दिन से लगातार एक्यूआई में बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिन में शहा का एक्यूआई 223 से बढ़कर 257 पहुंच गया। दिन में हवा और तेज धूप के चलते थोड़ी राहत महसूस हो रही है। गंगानगर का एक्यूआई 236, जयभीमनगर का 252, पल्लवपुरम का 282, बेगमपुल का 260 और मेडिकल का 248 दर्ज किया गया। 

सीजन में सबसे सर्द रही गुरुवार की रात
मौसम में लगातार बदलाव और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते वेस्ट यूपी में ठंड का स्तर बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात सीजन में सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 14 नवंबर को तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी सुबह के समय स्मॉग बढे़गा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें