फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हेड कांस्टेबल को पीटने वाले वकीलों पर कार्रवाई नहीं, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Wed, 23 Nov 2022 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दो महीने से कार्रवाई के लिए हेड कांस्टेबल अमित खटाना थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन परिणाम कुछ मिल नहीं रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की सिविल लाइन पुलिस वकीलों से डरती नजर आ रही है। दरअसल, महिला वादी को हेड कांस्टेबल कोर्ट लेकर पहुंचा था तो कोर्ट में वकीलों ने हेड कांस्टेबल की पीटाई कर दी थी। इतना ही नहीं कोर्ट में हेड कांस्टेबल को पीटकर वकीलों ने हथियार भी छीन लिया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 30 को मेरठ आएंगे सीएम योगी, 10 से 15 हजार बुद्धिजीवी वर्ग के लोग होंगे शामिल, तैयारियां शुरू

बता दें हेड कांस्टेबल अमित खटाना लिसाड़ी गेट थाने में तैनात हैं। मामले की शिकायत करते हुए हेड कांस्टेबल ने गंभीर धाराओ में मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस द्वारा मामले में अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

दो महीने से कार्रवाई के लिए हेड कांस्टेबल अमित खटाना थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन परिणाम कुछ मिल नहीं रहा है। जिसके बाद अब हेड कांस्टेबल ने एसएसपी के सामने पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें