तिरंगा लेकर मुख्य द्वार पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले के बिलोचपुरा गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। जहां एक युवक तिरंगा लेकर मुख्य द्वार पर चढ़ गया और वहां झंडा लेकर खड़ा हो गया। वहीं द्वार के नीचे की तरफ कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे, तिरंगा लिए युवक द्वार पर खड़ा रहा।
वो जैसे ही झंडा छोड़कर चला तो उसका नियंत्रण बिगड़ गया और युवक काफी ऊंचे द्वार से नीचे गिर गया। जिसमें वह घायल हो गया। आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्तीय कराया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।