Meerut News : एक मकान में लड़के-लड़की पकड़े गए तो कॉलोनी में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने हंगामा किया। वहीं, मामला थाने पहुंच गया है। जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ में थाना मेडिकल क्षेत्र की अजंता कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक लड़के-लड़की को कमरे के अंदर से पकड़ा गया। वहीं, इसके विरोध में कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा किया। अब मामला थाने पहुंच गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि पकड़ा गया युवक मंगल पांडे नगर में किसी अस्पताल में काम करता है। वह अजंता कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता है। बुधवार रात को एक लड़की उसके कमरे में पकड़ी गई। लड़की के पकड़े जाने पर कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा किया।
वहीं, सूचना यह भी है कि अपहरण का मामला है। लेकिन अभी स्पष्ट कुछ नहीं हुआ है। अभी इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।