फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिसकर्मियों पर अभद्रता व मारपीट का आरोप

Thu, 18 Dec 2025 11:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में जल निगम के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता ब्रिजेश कुमार अग्रवाल ने लालकुर्ती पुलिस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी और एडीजी से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुर्ती थाना पुलिस पर जल निगम के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता ब्रिजेश कुमार अग्रवाल ने मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एडीजी और एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के चाहमेमरान निवासी ब्रिजेश कुमार अग्रवाल का आरोप है कि आठ दिसंबर को कहासुनी के बाद उनके बेटे वरुण पर चार लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें वरुण घायल हो गया था। दस दिसंबर को वह बेटे को लेकर लालकुर्ती थाने पर गए थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बेटे का एक्सरे और मेडिकल कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए अभद्र व्यवहार किया। वहीं उनके मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि सीओ कैंट से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें