10:46 AM, 12-Aug-2023
रक्तदान करते होटल ब्रेवुरा के संचालक शेखर भल्ला
- फोटो : अमर उजाला
ब्रेवुरा होटल में रक्तदान शिविर में करें रक्तदान
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आज होटल ब्रेवुरा में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में फोर्टिस अस्पताल दिल्ली के चिकित्सक मौजूद हैं। हर दो घंटे में एकत्रित होने वाला रक्त दिल्ली स्थित अस्पताल में सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। सुबह 10 बजे शिविर का शुभारंभ हुआ।
होटल ब्रेवुरा के संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि होटल में पांच बेड का विशेष कक्ष तैयार है। शुक्रवार शाम तक 174 लोगों ने रक्तदान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर में जिला प्रशासन, पुलिस, उद्यमी, व्यापारी, सामाजिक संगठन, और धार्मिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है।