11:21 AM, 22-Jan-2023
बागपत के लुहारी गांव की काफी संख्या में महिलाएं रविवार को कोतवाली पहुंची और गांव के ही एक युवक पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली पहुंची महिलाओं ने बताया कि गांव के एक युवक ने कुछ साल पहले एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी, जो अभी जमानत पर बाहर आया हुआ है। कुछ दिन पहले उसके साथ घर के बाहर खडी बाइक हटाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। अब उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है और आए दिन घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलोच करता है। आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक जो होमगार्ड की नौकरी करता है, वह भी उसके साथ मिला हुआ है और दोनों परिवार की महिलाओं और बच्चों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर एन एस सिरोही ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मांग करने वाले महिलाओं में राजबाला, कमलेश, ममता, सुनीता, राजकली, अनीता व मोनिका आदि शामिल रहीं।