फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: बिजनौर में पिंजरे में फंसे दो गुलदार, मेरठ में वकीलों ने अधिकारी के गनर के साथ की मारपीट

Wed, 30 Aug 2023 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में आखिरकार वन विभाग की टीम को सफलता मिली और दो गुलदार पिंजरे में फस गए। मेरठ में आज वकील हापुड़ की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान आईजी ऑफिस पर अधिकारी के गनर से भी मारपीट कर दी गई। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:40 PM, 30-Aug-2023

वकीलों ने अधिकारी के गनर के साथ की मारपीट

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मेरठ के वकील बुधवार सुबह वकील आईजी के ऑफिस पर पहुंचे। आईजी ऑफिस के बाहर ही धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और क्यूआरटी मौके पर तैनात की गई। इसके बाद हापुड़ में मंगलवार को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध, लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग का ज्ञापन वकीलों से लेकर आईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद वकील कचहरी लौट गए। 

बताया गया कि इस दौरान वकीलों ने अधिकारी के गनर के साथ  मारपीट भी कर दी। पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। वकीलों का हंगामा जारी है।

08:44 AM, 30-Aug-2023
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

शामली के थाना भवन से लापता दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी

उत्तर प्रदेश के शामली से लापता दो बच्चों के शब्द गांव के बाहर पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों बच्चों के शब्द गांव के बाहर ही पथेर में पड़े हुए मिले हैं शामली में लापता दो बच्चो के शव मिलने दोनों कल शाम से लापता हुए थे। वहीं बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस मामले की जनता से जांच कर रही है।

05:03 PM, 29-Aug-2023

West UP News Live: बिजनौर में पिंजरे में फंसे दो गुलदार, मेरठ में वकीलों ने अधिकारी के गनर के साथ की मारपीट

बिजनौर में अफजलगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव महसनपुर के जंगल में लगे पिंजरे में गुलदार आखिरकार फंस ही गया। गुलदार पकड़े जाने से वन विभाग को गांव में दूसरी व क्षेत्र गुलदार पकड़ने मे तीसरी कामयाबी हासिल हुई है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को सुरक्षित पड़कर केहरीपुर जंगल ले गई है, जहां गुलदार का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर अधिकारियों के निर्देश पर आगे भेजा जाएगा। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणो सहित वन विभाग ने राहत की सांस ली है।



गांव महसनपुर में पूर्व में एक गुलदार के पकड़े जाने के बाद भी लगातार गुलदार देखा जा रहा है । ग्रामीणो की मांग पर वन विभाग ने गांव में दो दिन पूर्व ही गांव निवासी साहब सिंह के खेत में पिंजरा लगाया थे।

बुधवार को गुलदार साहब सिंह के खेत के समीप लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया।सुबह जब वन विभाग कर्मी पिंजरे में बंधे जानवर को रोटी देने आए तो पता चला कि रात को किसी समय गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।

वन विभाग की टीम गुलदार को अपने साथ केहरीपुर ले गई।अधिकारियों के मुताबिक वहां गुलदार का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उच्चाधिकारियो के निर्देश पर आगे भेजा जाएगा। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणो सहित वन विभाग ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पकड़े गए गुलदार के मादा होने की सम्भावना जताई जा रही है।

(पहली सफलता वन विभाग को सादकपुर भटपुरा मार्ग पर किसान सर्वेश वत्सल के खेत पर लगाए गए पिंजरे में फंसने से हासिल हुई थी। वहीं दूसरी सफलता गांव महसनपुर में गांव निवासी साहब सिंह के खेत में लगे पिंजरे में गुलदार के कैद होने से हुई अब तीसरी सफलता गांव निवासी साहब सिंह के खेत में गुलदार के पिंजरे में कैद होने से हुई है।)

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें