आरोप है कि इसके बाद ससुराल वाले उसे घर से निकालने पर अड़ गए। वह घर से नहीं गई, तो ससुराल वालों ने घर में रखने के लिए एक अन्य युवक के साथ हलाला करने की शर्त रख दी। ससुराल वालों की बात मानकर पीड़िता ने पड़ोस के एक युवक के साथ हलाला भी किया।
आरोप है कि इस दौरान युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बावजूद अब ससुराल वाले उसे घर में रखने को तैयार नहीं हैं। ससुराल वालों ने दहेज में कार लाने की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया है। युवती ने सदर थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी दफ्तर में पीड़ितों की शिकायत सुन रहे सीओ आफिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।