फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इकड़ी गांव में डकैती में लापरवाही पर इंस्पेक्टर सरधना और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Thu, 02 Feb 2023 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना के इकड़ी गांव में परिवार को बंधक बनाकर की गई डकैती के मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सरधना व चौकी इंचार्ज को त्वरित रूप से सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व आईजी प्रवीण कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना के ईकडी गांव में डकैती की घटना के मामले में लापरवाही मिलने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इंस्पेक्टर सरधना जितेंद्र कुमार और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। बताया गया है कि बदमाशों ने तीन महीने पहले भी डकैती की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन


बता दें कि सरधना के गांव इकड़ी में तीन दिन पहले किसान सतीश के परिवार को बंधक बना कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना की जानकारी पर आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंच गए थे।

जांच की गई तो पता चला इसी घर में तीन महीने पहले भी डकैती की वारदात का प्रयास बदमाशों ने किया था जिस पर सरधना पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की थी इसी मामले में लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें