फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: केदारनाथ मंदिर के पास फंसे हैं मेरठ के चार युवक

Sat, 03 Aug 2024 08:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

केदारनाथ मंदिर के करीब अभी भी मेरठ के चार युवक फंसे हैं। इनके अलावा 1000 से 1200 लोग मंदिर के आसपास और बड़ी संख्या में केदारनाथ मार्ग पर फंसे हैं। शनिवार को जॉनी ने केदारनाथ से फोन कर अपने भाई अश्वनी को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
अश्वनी ने बताया कि शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन कर करीब 4000 लोगों को वहां से निकाला गया। उनका भाई शनिवार को भी मंदिर क्षेत्र में ही था। आज उसके वहां से निकलने की उम्मीद है। जय देवी नगर निवासी जॉनी, तरुण, अंकित और अज्जू चारों दोस्त 29 जुलाई को घर से केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे। चारों युवक ठीक ठाक मंदिर पहुंच गए। तभी बादल फटने के कारण केदारनाथ मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। भारी बारिश के चलते शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन भी रुक गया। मंदिर में लगभग 5000 लोग फंसे हुए थे। शनिवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और लोगों को वहां से निकाला गया।

अश्वनी ने बताया कि जॉनी और उसके दोस्त अभी मंदिर के पास ही कमरा लेकर रह रहे हैं। वहां खाने-पीने की कोई समस्या नहीं है, लेकिन लाइट न होने के कारण बैटरी डाउन होने से फोन नहीं चल पा रहे हैं। शनिवार को अश्वनी ने वहां एक अन्य व्यक्ति के फोन पर शाम करीब चार बजे बात की और बताया कि यहां से 4000 लोगों को निकाला जा चुका है। करीब 1200 लोग और फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने का कार्य किया जा रहा है। इससे ज्यादा फोन पर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें