फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चार्जशीट फाइल होते देख तीन तलाक के आरोपी कांस्टेबल ने खोया आपा, मायके जाकर बीवी को पीटा

Mon, 26 Dec 2022 08:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

महिला ने आरोप लगाया कि 16 दिसंबर को नौशाद उसके मायके पहुंचा और घर में मौजूद शाजिया और उसकी मां के साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
तीन तलाक पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन में तैनात तीन तलाक के आरोपी कांस्टेबल शौहर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को पीड़ित महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने एसएसपी के सामने शौहर के काले कारनामों का खुलासा करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से संभल की रहने वाली शाजिया सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। शाजिया ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले मुरादाबाद के रहने वाले नौशाद के साथ हुई थी। उस समय नौशाद मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में तैनात था और माधवपुरम सेक्टर चार में रहता था। शाजिया का कहना है कि निकाह के बाद उसे पता चला कि नौशाद के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जिसका विरोध करने पर नौशाद ने शाजिया के साथ मारपीट शुरू कर दी और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

पीड़िता का कहना है कि उसने ब्रह्मपुरी थाने में आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद अधिकारियों ने नौशाद को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। लेकिन उसे फिर से बहाल करते हुए पुलिस लाइन में तैनाती दे दी।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि हाल ही में नौशाद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने वाली है, जिसके चलते वह बौखलाया हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि 16 दिसंबर को नौशाद उसके मायके पहुंचा और घर में मौजूद शाजिया और उसकी मां के साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं, एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें