फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खरखौदा में दो दिन से लापता किशोर की हत्या, शव धार्मिक स्थल पर फेंका, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 29 Aug 2023 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

खरखौदा के लोहिया नगर में दो दिन से पता चल रहा है किशोर की हत्या कर शव ईदगाह पर फेंक दिया गया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
खरखौदा पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे खरखौदा में मंगलवार को दिन निकलते ही किशोर का शव धार्मिक स्थल पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर दो दिन से लापता चल रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मजहर अली पुत्र कौशर खां मूल रूप से सहारनपुर जिले के थाना देवबंद क्षेत्र के खीतकी का रहने वाला है। उसका बेटा रिहान (17) रविवार दोपहर 11:00 बजे से लापता हो गया।

मंगलवार सुबह लोहिया नगर में ही ईदगाह के पास खेल रहे बच्चों को झाड़ियों में मजहर का चेहरा कुचला हुआ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

 

उधर सूचना पाकर एसपी देहात व सीओ किठौर नियमों के पर पहुंचकर घटना की जानकारी। मजहर अली ने  हिस्ट्रीशीटर उस्मान गाजी के खिलाफ बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें