फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: टीपीनगर में लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 04 Feb 2023 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टीपीनगर में शनिवार सुबह एक युवक की हत्या से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार शाम को ट्रांसपोर्ट नगर में लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। बताया गया कि मृतक शुक्रवार शाम को राजू (40) पुत्र शिवराज सिंह उधार दिए गए रुपये मांगने के लिए क्षेत्र के ही जितेंद्र उर्फ छोटू के पास गया था। इसी दौरान दोनों के बीच रुपयों को लेकर हाथापाई हो गई। इसके बाद दोनों अपने अपने घर चले गए और झगड़ा होने की बात बताई।

विज्ञापन


शनिवार सुबह राजू के सिर में अचानक तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में लेजाया गया। यहां उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई। परिजन मृतक को घर ले आए। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पूरे मामले में मृतक के पिता शिवराज सिंह की तहरीर पर थाना टीपीनगर में आरोपी जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें