फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हस्तिनापुर पहुंचे राज्यमंत्री केपी मलिक, बोले- वन्यजीवों के लिए बनने वाला रेस्क्यू सेंटर जल्द होगा शुरू

Fri, 07 Oct 2022 07:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

हस्तिनापुर पहुंचे राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि वन्यजीवों के लिए बनने वाला रेस्क्यू सेंटर जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
हस्तिनापुर पहुंचे राज्यमंत्री केपी मलिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि हस्तिनापुर में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। जल्द ही यहां इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बड़े प्रोजेक्ट विकसित किए जाएंगे। हस्तिनापुर सेंक्चुअरि को इको टूरिज्म के रूप में विकसित कर नई पहचान दिलाई जाएगी, जिसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। वह शुक्रवार को वन विभाग द्वारा प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर की अयोध्यापुरी धर्मशाला में आयोजित वन्य प्राणी सप्ताह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक मां हमें जन्म देकर संस्कार देती हैं, वहीं दूसरी धरती मां हमें जीवन देती है। धरती मां के शृंगार के लिए पेड़ पौधों की अहम भूमिका है। पेड़ पौधों को ही धरती मां का आभूषण कहा जाता है। वन और वन्य जीवों के प्रति जागरूकता के लिए सरकार कई जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है। इसलिए पेड़ों के कटान को रोकना होगा। हमें ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना होगा। 

राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में हस्तिनापुर में कई बड़े प्रोजेक्ट के तहत कार्य हुए हैं। कई बड़े प्रोजेक्ट के तहत कार्य होने हैं। उन्होंने कहा कि महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी का विकास सरकार की प्राथमिकता पर है। हस्तिनापुर में वन्य सेंक्चुअरि क्षेत्र एक अद्भुत क्षेत्र है जो अन्य जिलों में नहीं है, इसलिए यह भूमि पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगे पीड़ित पिता, बोले- बेरहमी से की गई बेटे की हत्या, भावुक हुए लोग

मुख्य वन संरक्षक एनके जानू ने कहा कि वन हमारे जीवन ही नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए भी काफी महत्वपूर्ण हैं। बिना पेड़ों के मानव जीवन संभव नहीं। 

इस मौके पर डीएफओ राजेश कुमार, रेंजर नवरत्न सिंह, जगन्नाथ, डिप्टी रेंजर मनोज कुमार, रोबिन वर्मा, संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, अमित मोहन टीपू चेयरमैन परीक्षितगढ़, चेयरमैन अरुण कुमार हस्तिनापुर, मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, जिला मंत्री सुनील पोसवाल, सोमनाथ पपनेजा व अन्य मौजूद रहे। 

जल्द शुरू होगा रेस्क्यू सेंटर का कार्य
राज्यमंत्री ने कहा कि हस्तिनापुर में रेस्क्यू सेंटर बनाना प्रस्तावित है, जिसकी पहली किस्त का करीब 5 करोड़ रुपये का बजट वन विभाग को आवंटित किया गया है। 15 करोड़ रुपये से यह प्रोजेक्ट पूरा होगा। रेस्क्यू सेंटर के लिए अंतिम टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जिसके पूर्ण होते ही रेस्क्यू सेंटर का कार्य शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: मेरठ मे मर्डर: चाचा ने अपने ही भतीजे को उतारा मौत के घाट, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

रेस्क्यू सेंटर के शिलापट का अनावरण किया
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक ने वन प्रशिक्षण केंद्र में बनने वाले वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर के शिलापट का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 जुलाई, 2022 को ऑनलाइन इसका शिलान्यास किया था।

28 सेंक्चुअरि विलुप्त होने की कगार पर
पक्षी विशेषज्ञ डॉ. रजत ने बताया कि हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में 28 प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर हैं। भारत में इस समय फींग विवर पक्षी विलुप्त होने की कगार पर पहुंच रहा है। परंतु वह हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में देखा जा रहा है, इसलिए हमें इसे संरक्षित करना होगा। 

कई स्कूलों के बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम
श्री मल्हू सिंह आर्य इंटर कॉलेज दौराला, सरस्वती विद्या मंदिर लिटिल एंजल स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षित जंगली जीवों को बचाने से संबंधित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। - राज्यमंत्री केपी मलिक ने बच्चों को पुरस्कृत किया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें