झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ( जेडीसीए ) द्वारा डीएसए डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ( डीएसए ) रेलवे मैदान पर प्रथम राज्य स्तरीय टी- 20 प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में मेरठ ने मुरादाबाद को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
प्रथम मदनमोहन मिश्रा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद को हराया। टॉस जीतकर मुरादाबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जिसमें अंश यादव ने 60 व पार्थ ने 37 रन की पारी खेली।
मेरठ के गेंदबाज विनीत पंवार ने 3, प्रशांत, अंकुश नगर व विवेक ने 1-1 विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। जिसमें अंकुर मलिक ने 38, अंकुश नागर ने नाबाद 29 व दिव्यांश राजपूत ने 26 रन बनाए।
मुरादाबाद के अंश यादव टूर्नामेंट और मेरठ के विनीत फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। यूपीसीए निदेशक युद्धवीर सिंह सहित अन्य क्रिकेट से जुड़े लोगों ने पुरस्कर वितरित किए।