फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लाला का बाजार में हैडीक्राफ्ट की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान, ये बनी हादसे की वजह

Tue, 21 Oct 2025 10:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पत्थरवालान में पारुल अग्रवाल की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पारुल का कहना है कि लाखों का सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
जब तक आग बुझी, दुकान का ये हाल हो चुका था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहलीगेट क्षेत्र के लाला का बाजार पत्थर वालान के पास हैंडीक्राफ्ट की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच एक पान की दुकान भी चपेट में आ गई। आग लगने से कई लाख का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


पारुल अग्रवाल ने बताया कि लाला का बाजार पत्थर वालान के पास उनकी हैंडीक्राफ्ट की दुकान है, जिसमें भगवान की पोशाक व कीमती मूर्तियां रखी थीं। दीपावली की पूजा करने के लिए दुकान को बंद कर अपने मकान में चली गईं। इसके बाद दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। 

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। पारुल का कहना है कि आग से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। भाजपा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारी नेता विजय आनंद अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर पारुल को शासन व प्रशासन से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें