मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना खुशहाल नगर में गुरुवार रात जुबैर नामक व्यक्ति लिसाड़ी गेट थाना पहुंचा। पुलिस को अपनी चोटें दिखाते हुए ससुराल वालों को आरोपी बताया। जुबैर ने बताया कि उसके ससुरालियों ने उसे पत्नी की शिकायत करने पर मारापीट है।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात जब वो टॉयलेट के लिए उठा तो उसकी पत्नी को मोनू निवासी चमन कालोनी के साथ वॉशरूम में आपत्तिजनक हालत में थी। कहा कि मोनू हमारे बहनोई का दोस्त है। उसका घर में काफी दिन से आना जाना था। कई बार इन दोनों की हरकतें देखकर मुझे कुछ शक था कि मेरे पीठ पीछे गलत चल रहा है। लेकिन गुरुवार रात शक सच में बदल गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: सरधना में रोडवेज लिपिक सोनिका की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला शव, 11 नवबंर से थी लापता
पत्नी अपने आशिक मोनू के साथ गलत हालत में थी। जैसे ही मोनू को पकड़ने चला मोनू मौके से फरार हो गया। जुबैर रात ही पत्नी को लेकर निकट में अपने ससुराल पहुंचा। जहां ससुराल में सालों से बीबी की पूरी हरकत बताई। अपने लिए इंसाफा मांगा।
जुबैर की बात सुनकर उसके सालों ने उसे मारापीटा। उलटा उसे ही गलत बातें कहने लगे। उन्होंने इस सबके लिए उसे ही जिम्मेदार बताया और धुनाई कर दी। शाकिर, शाहनवाज और यीशु ने बेरहमी से पीटा है, देर रात युवक थाने पहुंचा और पूरा मामला बताया फिलहाल पुलिस से इंसाफ चाहता है।
देर रात युवक थाने पहुंचा पुलिस से इंसाफ मांगा है। पुलिस ने शाकिर युसूफ को हिरासत में लिया है। सीओ कोतवाली का कहना है कि मामला पति पत्नी से संबंधित है इसी के चलते जुबेर के ससुराल पक्ष के लोगों ने जुबेर के साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।