फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पिता के हत्यारे बेटे को आजीवन कारावास, सिर में गोली मारकर तीन बेकसूरों पर लगा दिया था इल्जाम

Thu, 15 Aug 2024 11:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पिता की हत्या करने वाले हत्यारे बेटे को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्यारे ने पिता के सिर में गोली मारी थी। 
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायालय अपर जिला जज रवि यादव ने 27 जून 2015 को गांव बढला में पिता हुकुम सिंह की हत्या के दोषी बेटे श्रीपाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। श्रीपाल ने पिता की हत्या के बाद इस मामले में तीन अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन


श्रीपाल ने थाना मुंडाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 जून को उसके पिता मकान में नीचे सो रहे थे। रात्रि में उनके मकान में घुसकर गांव के ही मंटू, सुभाष व गिरीश ने रंजिश के चलते उसके पिता की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। हुकम सिंह के सिर में गोली लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि हुकम सिंह की हत्या मुकदमा दर्ज कराने वाले बेटे श्रीपाल ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी श्रीपाल को गिरफ्तार कर भेजा और आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर साक्ष्य व गवाहों के बयान और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद श्रीपाल को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें