फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अखिलेश यादव और धीरेंद्र शास्त्री पर केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बयान, जानें क्या बोले डिप्टी सीएम

Sun, 06 Jul 2025 04:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी कथावाचक को श्रद्धालु क्या दक्षिणा दे रहे हैं, यह जानना किसी राजनेता का काम नहीं है। अखिलेश को ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से सफा हो जाएगी। सपा मुद्दा विहीन पार्टी है। मौर्य रविवार को मेरठ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वे सत्ता वियोग में बिन पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे बयान किसी राजनीतिक नेता को देने की ज़रुरत नहीं है। कथा कहने वाले को कौन यजमान क्या दक्षिणा दे रहा है, ये तय करना किसी राजेनता का काम नहीं है। ऐसे बयानों से सपा समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। 2027 में सपा पूरी तरह से साफ हो जाएगी। कांवड़ यात्रा पर कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कोई प्रयास ना करे। कांवड़ यात्रा में आस्था का सागर उमड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें