मेरठ जिले में पुलिस प्रशासन में फेरबदल हुआ है। आईपीएस अभिजीत कुमार को मेरठ का नया अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नियुक्त किया गया है। वह 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वे मेरठ के ग्रामीण इलाकों में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की कमान संभालेंगे। इससे पहले भी उन्होंने कई जनपदों में प्रभावी पुलिसिंग कर अपनी छाप छोड़ी है।
पुलिस विभाग का मानना है कि उनकी तैनाती से ग्रामीण इलाकों में अपराधों पर नियंत्रण और पुलिस-जनसंपर्क को मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोग भी नई जिम्मेदारी मिलने पर उनसे उम्मीदें लगाए बैठे हैं।