फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ADG ने 400 दरोगाओं को दिए नियुक्ति-पत्र, कोई कंगना बंधवाकर पहुंचा, तो किसान के बेटा-बेटी भी बने दरोगा

Sun, 26 Feb 2023 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एडीजी राजीव सभरवाल ने नवनियुक्त 786 दरोगा को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके बाद उन्होंने सभी दरोगा को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र सौंपते एडीजी राजीव सभरवाल - फोटो : amr ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पुलिस लाइन में रविवार सुबह एडीजी राजीव सभरवाल ने नवनियुक्त 400 दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान एडीजी ने सभी दरोगा को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। वहीं नियुक्ति पत्र लेने के बाद सभी दरोगा खुशी से झूम उठे। इस दौरान कोई शादी का कंगना बंधवाकर नियुक्ति पत्र लेने पहुंचा तो किसान के बेटा-बेटी ने दरोगा बन कर पिता का सपना पूरा किया। एडीजी राजीव सभरवाल ने कुल नवनियुक्त 786 दरोगा को नियुक्ति पत्र सौंपे । इनमें फायर ब्रिगेड और पीएसी के दरोगा भी शामिल हैं।

विज्ञापन


शादी का कंगना  बंधवाकर नियुक्ति पत्र लेने पहुंचा दरोगा
शादी का कंगना बंधने के बाद एक एक दरोगा पुलिस लाइन में नियुक्ति पत्र लेने पहुंचा। दरोगा ने बताया कि आज शाम को उनकी बारात जानी है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद दरोगा के परिवार समेत उसकी होने वाली ससुराल में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। एडीजी राजीव सभरवाल आईजी प्रवीण कुमार ने दरोगा को नियुक्ति पत्र देने के बाद शादी की बधाई दी।

यह भी पढ़े : मेरठ गैस हादसा: अमोनिया गैस खाली कर ध्वस्त कराई जाएगी इमारत, मेडिकल में भर्ती घायल बोले शुक्र है- हम जिंदा हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान का बेटा-बेटी भी बने दरोगा
हापुड़ के किसान का बेटा और बेटी भी एक साथ दरोगा बनी है। बेटा और बेटी को एक साथ दरोगा बने देख किसान के परिवार में खुशी की लहर है। बताया कि किसान की दूसरी बेटी ने भी दरोगा का टेस्ट दिया था, लेकिन वह टेस्ट मे पास नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें