मेरठ में सोमवार को समाजवादी युवजनसभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप कसाना के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क पर इकट्ठा होकर जिला अधिकारी कार्यालय तक महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी के विरोध मे जुलूस निकालकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।