फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भावनपुर में ग्रामीणों ने शव रखकर एडीजी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 28 Nov 2022 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर में पुलिस पर वसूली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एडीजी कार्यालय पर शव रख कर हंगामा किया। बताया गया कि थाने से छोड़ने के लिए पुलिस ने तीन लाख रुपये की मांग की थी, जिसके बाद रियाजुल को थानें में दिल का दौरा पड़ गया था। सोमवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र के खरदौनी गांव से आए ग्रामीणों ने भावनपुर पुलिस पर वसूली का आरोप लगाते हुए एडीजी कार्यालय पर शव रख कर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भावनपुर पुलिस ने ट्रक चोरी का आरोप में पिछली 22 नवंबर को रियाजुल को पकड़ा था।

विज्ञापन


26 नवंबर को थाने से छोड़ने पर उनसे तीन लाख रुपये की डिमांड की थी। जिसके कारण युवक के पिता नियाज मोहम्मद को तीन लाख की रिश्वत सुनते ही भावनपुर थाने में ही अटैक आ गया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया पंडित विश्वंभर सिंह द्वार व मार्ग का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि भावनपुर पुलिस के खिलाफ जांच की जाए और झूठा आरोप में बंद रियाजुल को जल्द से जल्द रिहा किया जाए । पुलिस अधिकारियों ने जांच कराने का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें