फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शास्त्रीनगर, जागृति विहार और माधवपुरम में 280 करोड़ की प्रॉपर्टी बिकने को तैयार, जानें कब है नीलामी

Mon, 22 Sep 2025 10:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जागृति विहार में छह आवासीय संपत्तियां नीलाम की जानी हैं। माधवपुरम और शास्त्रीनगर की प्रॉपर्टी भी ई-नीलामी में शामिल होंगी, जो कि 30 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इन संपत्तियों में शहर वासियों का अच्छा रुझान देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
आवास विकास कार्यालय, मेरठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवास एवं विकास परिषद की विभिन्न योजनाओं में 280 करोड़ की आवासीय एवं अनावासीय संपत्तियों की ई-नीलामी 30 सितंबर को होगी। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कुल 31 संपत्तियां इसमें शामिल की गई हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जागृति विहार विस्तार योजना संख्या-11 में छह आवासीय संपत्तियां हैं। इनके अलावा ग्रुप हाउसिंग की सात, एक-एक हेल्थ सेंटर और व्यावसायिक संपत्ति शामिल है। माधवपुरम योजना संख्या-10 में एक-एक ग्रुप हाउसिंग व व्यावसायिक संपत्ति हैं। इनके अलावा शास्त्रीनगर योजना संख्या-3 के तहत 10 दुकानें, दो व्यावसायिक संपत्ति तथा जागृति विहार योजना संख्या-6 और ट्रांसपोर्ट नगर योजना संख्या-एक में एक-एक व्यावसायिक संपत्ति शामिल है। 

संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि छह आवासीय संपत्तियों की कीमत सात करोड़ और 25 अनावासीय संपत्तियों की कीमत करीब 273 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है। अगले दिन ई-नीलामी होगी और एक ही बोली आने की स्थिति में 27 अक्टूबर को उस संपत्ति की ई-नीलामी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें