फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ हेरिटेज बस यात्रा का शुभारंभ, रोमांचक रहा सफर  

Mon, 12 Feb 2018 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जनपद के एतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले स्थानों के दर्शन कराने के लिए रविवार को एमसीटीएसएल की मेरठ हेरिटेज दर्शन एसी बस सेवा का शुभारंभ हो गया। पहला टूर मंडलायुक्त कार्यालय से सुबह करीब नौ बजे रवाना हुआ। टूर पर गए 32 यात्रियों का एमसीटीएसएल एमडी संदीप लाहा, आरटीओ डॉ. विजय कुमार, इतिहासकार डॉ. केके शर्मा, अमित नागर, सुनील शर्मा, एमएस जैन, मनोज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पिंकी चिन्यौटी, विवेक खरे आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद संदीप लाहा और डॉ. विजय कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस का विधिवत उद्घाटन सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार करेंगे। यहां से बस पहले विक्टोरिया पार्क पहुंची और इसके बाद परीक्षितगढ़ के लिए रवाना हो गई। यहां से हस्तिनापुर होते हुए सरधना पहुंची और इसके बाद गगोल तीर्थ आदि सहित सभी प्रस्तावित स्थलों का भ्रमण कराते हुए शाम करीब छह बजे मेरठ पहुंची। बस में साथ गए यात्रा कोआर्डिनेटर विवेक खरे और मिशिका सोसायटी के अमित नागर ने बताया कि सभी नगर पंचायतों के चेयरमैन ने बस सेवा का दिल खोलकर स्वागत किया। भोजन की भी व्यवस्था कराने में महती भूमिका निभाई। पौराणिक स्थलों के प्रभारियों ने भी बस सेवा की पहल का स्वागत किया। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के इस आइडिये से शहरवासियों को सभी पौराणिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। अगला टूर रविवार को जाएगा, इसके सभी टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं। बस में गए यात्रियों ने बताया कि सफर बेहद रोमांचक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें