फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कंकरखेड़ा में जिम संचालक को गोली मारकर किया लहूलुहान, वारदात के बाद फरार हो गए बाइक सवार

Thu, 14 May 2026 11:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नंगलाताशी निवासी राहुल उर्फ सुल्तान सैफी का गणपति विहार में जिम है। वह जिम के बाहर खड़ा था, तभी आरोपी उस पर फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम सरधना रोड पर बाइक सवार दो आरोपियों ने जिम संचालक राहुल उर्फ सुल्तान सैफी को जिम के बाहर गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


नंगलाताशी गांव निवासी राहुल उर्फ सुल्तान सैफी ने बताया कि उसका गणपति विहार में सुल्तान फिटनेस के नाम से जिम है। बृहस्पतिवार शाम वह अपने जिम के बाहर पहुंचा था। इसी बीच दो आरोपी बाइक पर जिम के बाहर खड़े थे। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उस पर गोली चला दी। उसने बचने का प्रयास किया। 

इस दौरान गोली उसके हाथ में लग गई, वह लहूलुहान हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। आरोपी लोगों को देखकर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें