फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंदिर में गुर्जर नाथ महाराज बनकर रह रहा था गुल्लू खान, आधार कार्ड देख आगबूबला हुए हिंदू संगठन कार्यकर्ता

Wed, 19 Jul 2023 08:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला में हाईवे स्थित शनि मंदिर में पुजारी के समुदाय विशेष का होने की सूचना पर हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए पुजारी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
pujari - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला में हाईवे स्थित शनि मंदिर में पुजारी के समुदाय विशेष का होने की सूचना पर हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए पुजारी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


मेरठ के दौराला में हाईवे स्थित ग्राम मटौर के ओम शनि मंदिर के पुजारी के समुदाय विशेष का होने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और पुजारी को पकड़ लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस पुजारी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

विहिप के जिलाध्यक्ष अमन सिंह और हिंदू संगठन से जुड़े पुरुषोत्तम उपाध्याय को सूचना मिली कि मटौर स्थित ओम शनि मंदिर का पुजारी विशेष समुदाय विशेष का गुल्लू पुत्र इस्माईल निवासी गांव गढ़ी बेसक सनौली रोड, पानीपत, हरियाणा का रहने वाला है। वह नाम छिपाकर गुर्जर नाथ महाराज के नाम से रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें